अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से हटाए गए अवैध कब्जे



अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से हटाए गए अवैध कब्जे
हल्द्वानी। हल्द्वानी में रेलवे स्टेशन के समीप गौला नदी किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को आज प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए जेसीबी मशीनों की मदद से हटा दिया। इस कार्रवाई में पुलिस और वन विभाग की टीम ने भी प्रशासन का साथ दिया।
इस कार्रवाई से पहले अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई थी। प्रशासन ने मुनादी कर लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा था। साथ ही स्पष्ट कर दिया गया था कि निर्देशों की अनदेखी करने पर बलपूर्वक कार्रवाई की जायेगी।
प्रशासन की इस चेतावनी का असर कुछ लोगों पर पड़ा और उनके द्वारा खुद ही अपने कब्जे हटा लिए गए। हालांकि कई लोगों ने निर्देशों को नजरअंदाज कर दिया, जिसके बाद आज बड़ी संख्या में जेसीबी मशीनों को मौके पर लगाकर अतिक्रमण हटाया गया।
उप जिलाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था, उनके निर्माण जेसीबी से ध्वस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी को भी गौला नदी क्षेत्र में अवैध कब्जा करने नहीं दिया जायेगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक और फॉलो करें