कार सवार युवकों ने स्कूटी से जा रही लड़कियों से की छेड़छाड़, पुलिस ने दोनों कारों को सीज कर पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

कार सवार युवकों ने स्कूटी से जा रही लड़कियों से की छेड़छाड़, पुलिस ने दोनों कारों को सीज कर पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। हल्द्वानी से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हल्द्वानी के एक स्कूल के पास देर रात लड़कों का एक समूह दो महिलाओं को परेशान करते हुए दिखाया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। उत्तराखंड पुलिस ने वीडियो पोस्ट होने के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को भी सीज कर दिया है। इसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस अभी अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अवैध मदरसों को लेकर सरकार सख्त, अब तक 110 मदरसों को किया गया सील

वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने तत्काल इसका संज्ञान लिया और कार सवारों की तलाश शुरू की। उधर हल्द्वानी निवासी युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी जिसमें कहा गया कि वह अपनी बहन के साथ रात करीब 10:30 बजे सेक्रेट हार्ट स्कूल से मुखानी की तरफ जा रही थी। दो कार सवारों ने उनका पीछा किया। कई बार उनके आगे वाहन को लगाया। दोनों वाहनों से हमारा रास्ता भी रोका गया और उनसे छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की। देर शाम पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  घर से परीक्षा देने निकला नौवीं का छात्र लापता, जंगल में जली हालत में मिली स्कूटी

वहीं कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नरेंद्र बिष्ट निवासी पंचायत घर, रोहित तिवारी निवासी पंचायत घर रामपुर रोड, पंकज रावत निवासी धान मिल फ्रेंडस कॉलोनी, अमन कपूर निवासी तीनपानी बाईपास शिवकुंज विहार बरेली रोड है।

यह भी पढ़ें 👉  केस से नाम हटाने के मांगे थे 50 लाख, रिश्वत लेते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा घटना मंगलवार देर शाम की है। युवतियों ने इसकी सूचना डायल 112 पर नहीं दी थी। बुधवार को वीडियो प्रसारित होते ही आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया गया। शहर में अराजकता और गुंडागर्दी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।