यहां दूल्हा-दुल्हन पहुंचे मतदान केंद्र, लोकतंत्र के महापर्व में दुल्हन ने की भागीदारी

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

यहां दूल्हा-दुल्हन पहुंचे मतदान केंद्र, लोकतंत्र के महापर्व में दुल्हन ने की भागीदारी

हल्द्वानी। उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर आज मतदान हो रहा है। लोकतंत्र के इस पर्व में हर कोई बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाता दिखाई दे रहा है। मतदान करने के लिए लोग सुबह से ही कतारों में लगे हुए हैं और मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही केमू की बस दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों यात्री घायल

वहीं जनपद नैनीताल के लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान केंद्र पर एक ऐसा नजारा देखने में आया यहां दूल्हा-दुल्हन साथ-साथ मतदान स्थल पर पहुंचे जहां दुल्हन ने मतदान कर इस लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान दुल्हन ने बताया कि देर रात उसकी शादी हुई है और आज मतदान के दिन उसकी विदाई हो रही है और विदाई से पहले लोकतंत्र की मजबूती के लिए उसने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी ने हल्द्वानी से रवाना की आधुनिक उपकरणों से लैस वैन, अपराधिक जांच को मिलेगी नई गति

दुल्हन गायत्री चन्दोला ने बताया कि दैलिया गाँव में पली-बड़ी और यहीं पढ़ाई की है और वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है। जहां बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है। देर रात शादी समारोह के बाद विदाई से पहले मतदान स्थल पर पहुंच उसने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। साथ ही गायत्री चन्दोला ने सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने अपील की है।