लालकुआं : वरिष्ठ समाजसेवी गौरव गुप्ता ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

लालकुआं : वरिष्ठ समाजसेवी गौरव गुप्ता ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ

लालकुआं। वरिष्ठ समाजसेवी गौरव गुप्ता ने समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें 👉  चोरों ने लाखों रुपए के जेवर उड़ाए, दिन-दहाड़े हुई चोरी की वारदात से मचा हड़कंप

श्री गुप्ता ने अपने बधाई संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। रोशनी का यह पर्व सभी के जीवन को ज्ञान, ऊर्जा और आरोग्य से प्रकाशित करे। उन्होंने कहा कि यह उत्सव सभी क्षेत्रवासियों के घर-परिवार को खुशियों से रोशन करे और सभी के कार्य सफल हों।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : बनभूलपुरा हिंसा में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नीरज भाकुनी का तबादला एवं एसआईटी जांच के आदेश

उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इस पर्व को उल्लास के साथ मनाएं और क्षेत्र में स्वच्छता, शांति, और भाईचारे का संकल्प लें। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सभी क्षेत्रवासियों के लिए दीपावली का यह पर्व मंगलमय हो।