उत्तराखंड में अवैध मदरसों को लेकर सरकार सख्त, अब तक 110 मदरसों को किया गया सील



उत्तराखंड में अवैध मदरसों को लेकर सरकार सख्त, अब तक 110 मदरसों को किया गया सील
उधमसिंह नगर/देहरादून। उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन लगातार जारी है। गुरुवार को ऊधमसिंह नगर में 16 और हरिद्वार में दो अवैध मदरसों को सील कर दिया गया।
पिछले एक माह से उत्तराखंड में प्रशासन द्वारा अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। ये मदरसे बिना सरकार की अनुमति के संचालित किए जा रहे थे। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया हुआ है। पूरे राज्य में अवैध मदरसों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने इस बात की भी जांच शुरू कर दी है कि इतने बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे इन अवैध मदरसों के पीछे किसका हाथ है और यहां पर छात्रों को किस प्रकार की तालीम दी जा रही थी।
गुरुवार को रुद्रपुर में चार, किच्छा में आठ, बाजपुर में तीन, जसपुर में एक और हरिद्वार में दो मदरसों को सील किया गया। इससे पहले देहरादून, पौड़ी में भी बड़े स्तर पर अवैध मदरसों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 92 मदरसों को सील किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि राज्य के मूल स्वरूप के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी धर्म की आड़ में अवैध गतिविधियों में संलिप्त होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक और फॉलो करें