विधायक का चुनाव लड़ चुके पूर्व चेयरमैन पवन चौहान की भाजपा में हुई वापसी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

विधायक का चुनाव लड़ चुके पूर्व चेयरमैन पवन चौहान की भाजपा में हुई वापसी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

लालकुआँ। लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ चुके पूर्व नगर पंचायत लालकुआँ के अध्यक्ष रहे पवन चौहान ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के हाथों से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

बता दें लालकुआँ विधानसभा से निर्दलीय विधायक का चुनाव लड़ चुके पवन चौहान को आज देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधिवत सदस्यता दिलाई।इस दौरान पवन चौहान ने कहा कि इस बार प्रचंड बहुमत से भाजपा लोकसभा चुनाव में फतेह करेगी और अबकी बार 400 पर का नारा साकार होगा।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही केमू की बस दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों यात्री घायल

वहीं माना जा रहा है कि नगर पंचायत लालकुआँ के पूर्व अध्यक्ष रहे पवन चौहान की वापसी से भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूत होगी। पवन चौहान की धर्मपत्नी अरुणा चौहान भी नगर पंचायत लालकुआँ की अध्यक्षा रह चुकी हैं दोनों ने अपने कार्यकाल के दौरान नगर पंचायत लालकुआँ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का काम किया था। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा जिस कारण पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।वहीं मौके की नजाकत को समझते हुए भारतीय जनता पार्टी निष्कासित लोगों को वापस बुलाने के साथ ही अन्य राजनीतिक दलों व अन्य संगठनों के लोगों को पार्टी में जगह दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी ने हल्द्वानी से रवाना की आधुनिक उपकरणों से लैस वैन, अपराधिक जांच को मिलेगी नई गति

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान की भाजपा में पुनः वापसी से संगठन को और मजबूती मिलेगी क्योंकि उनकी छवि एक जनप्रिय राजनेता के रूप में रही है। वहीं उनके पुन: भाजपा में शामिल होने से आने वाले नगर पंचायत चुनाव में भी सारे समीकरण बदल सकते हैं। क्योंकि नगर पंचायत क्षेत्र में उनकी पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोशल मीडिया में जानकारी साझा करते हुए बताया कि लालकुआँ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पवन चौहान को उन्होंने भाजपा की सदस्यता दिलाई है।