उप जिलाधिकारी ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

उप जिलाधिकारी ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान

हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक ने सड़क चौड़ीकरण अभियान के अंतर्गत नगर निगम, परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मंगल पड़ाव से लेकर तिकोनिया, ठंडी सड़क और वर्कशॉप लाइन तक सघन प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  एनयूजे-आई रामनगर इकाई के नगर अध्यक्ष बने डॉ. जफर सैफी, चन्द्रशेखर जोशी को नगर महासचिव की जिम्मेदारी

इस अभियान के दौरान परिवहन विभाग ने अवैध पार्किंग के मामलों में कुल 54 वाहनों के चालान किए। वहीं नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी 5 दोपहिया वाहनों को जब्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन सिन्दूर के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर : पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल

इसके अतिरिक्त नगर निगम ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर रखे गए पांच दुकानों के स्टैंड और अन्य सामान को भी जब्त किया। यह कार्रवाई सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस एवं सशस्त्र सुरक्षा बल के जवानों ने लालकुआं में किया फ्लेग मार्च

वहीं प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।