सोशल मीडिया में खबरें आने के बाद सोते से जागा लालकुआँ नगर पंचायत प्रशासन, नगर में करवाई फॉगिंग

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

सोशल मीडिया में खबरें आने के बाद सोते से जागा लालकुआँ नगर पंचायत प्रशासन, नगर में करवाई फॉगिंग

लालकुआँ। सोशल मीडिया में खबरें आने के बाद लालकुआँ नगर पंचायत प्रशासन एकाएक सोते से जाग गया है जिसके बाद अब लालकुआँ नगर क्षेत्र में मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु फॉगिंग की जा रही है। साथ ही आवश्यक कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद लालकुआं ने राजकीय इंटर कॉलेज में "एक युद्ध, नशे के विरुद्ध" कार्यक्रम किया आयोजित, देखिए विडिओ...

इस पूरे मामले पर नगर पंचायत लालकुआँ के अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रभारी सफाई नायक वरुण प्रकाश को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। जिसके बाद नगर पंचायत कर्मियों की टीम द्वारा क्षेत्र में फॉगिंग शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली नव्या पाण्डे को सेंचुरी मिल प्रबंधन ने किया सम्मानित

बता दें कि लालकुआँ नगर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने लोगों को परेशान कर दिया है और लोग मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। वहीं नगर पंचायत के द्वारा लालकुआँ समेत आसपास के क्षेत्र में फॉगिंग ना कराए जाने से नगरवासियों में नगर पंचायत के प्रति आक्रोश की खबरें आने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने नगर में अब फाॅगिंग का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं मानसून के सीजन से पहले नगर में वृहद सफाई अभियान अभी तक शुरू नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद लालकुआं ने राजकीय इंटर कॉलेज में "एक युद्ध, नशे के विरुद्ध" कार्यक्रम किया आयोजित, देखिए विडिओ...