खैर का अवैध कटान व खैर के लठ्ठों का अवैध अभिवहन करने पर अभियुक्त हिरासत में, वन विभाग ने वाहन किया सीज

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

खैर का अवैध कटान व खैर के लठ्ठों का अवैध अभिवहन करने पर अभियुक्त हिरासत में, वन विभाग ने वाहन किया सीज

लालकुआं। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला के निर्देशों के अनुपालन में वन अपराधों पर नियंत्रण हेतु दिनांक 05/08/2024 को प्रातः समय लगभग 4.00 AM पर मुखवीर खास की सूचना पर ऊंचा गांव द्वितीय बीट से 03 खैर प्रजाति के पेड़ों का अवैध कटान, अभिवहन करने पर वाहन महिंद्रा बोलरो रजिस्ट्रेशन नंबर UP 27 A 5050 वन अपराध में संलिप्त अभियुक्त वाहन चालक रविन्द्र कुमार को हिरासत में लिया गया है। खैर पेड़ों के वाहन से कुल 11 लट्ठे बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में छह की दर्दनाक मौत, एक घायल को एयरलिफ्ट कर भेजा एम्स ऋषिकेश

वन उपज खैर पेड़ों का अवैध कटान, खैर लट्ठों का अवैध अभिवहन करने उपरोक्त दर्ज वाहन को डौली रेंज लालकुआं में खड़ा कर सीज कर दिया गया है। वन अपराध में संलिप्त हिरासत में लिए गए अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कर्ज़ चुकाने में असफल रहे पांच बेटियों के पिता ने फांसी लगाकर दे दी जान, परिवार में मचा कोहराम

वन क्षेत्राधिकारी नवीन सिंह पवार द्वारा बताया गया कि वन अपराध में संलिप्त अन्य अभियुक्तों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने की कार्यवाही की जा रही है। धरपकड़ कार्यवाही में निम्न वन कर्मी समलित रहें।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने जनपद उधमसिंह नगर में अवैध खनन, वन सम्पदा एवं परिवहन पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने के दिए सख्त निर्देश

1. नवीन सिंह पवार वन क्षेत्रधिकारी डौली

2. मनोज जोशी डिप्टी रेंजर

3. शिव सिंह डांगी डिप्टी रेंजर

4. दीपक कुमार वन आरक्षी

5. कैलाश भाकुनी वन आरक्षी

6. नवल किशोर पलड़िया वन आरक्षी

7. कृष्ण पाल वन आरक्षी

8. अर्जुन सिंह दैनिक वाचर

9. गौतम सिंह दैनिक वाचर

10. शाहिद बेग टी सी