उत्तराखंड निकाय चुनाव, भाजपा ने जारी किया अपना संकल्प पत्र

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड निकाय चुनाव, भाजपा ने जारी किया अपना संकल्प पत्र

रिपोर्ट- ऐजाज जर्नलिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी को वोटिंग होनी है। उससे पहले तमाम राजनीतिक दल और उनके प्रत्याशी जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी बीच बुधवार 15 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के 11 नगर निगमों के लिए अपना अलग-अलग संकल्प पत्र जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही केमू की बस दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों यात्री घायल

यहां बुधवार 15 जनवरी को उत्तराखंड भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पार्टी की कोर टीम ने प्रदेश के निकाय चुनाव को लेकर के अपने संकल्प पत्र के साथ-साथ उपलब्धि पत्र भी जारी किया। भाजपा ने प्रदेश के 11 बड़े नगर निगम को लेकर के 11 अलग-अलग घोषणा पत्र जारी किए।

भारतीय जनता पार्टी ने देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, रुड़की, ऋषिकेश, कोटद्वार, पिथौरागढ़ और श्रीनगर, 11 नगर निगमों के लिए अलग-अलग घोषणाएं अपने संकल्प पत्र में जारी की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी ने हल्द्वानी से रवाना की आधुनिक उपकरणों से लैस वैन, अपराधिक जांच को मिलेगी नई गति

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार की उपबल्धियों भी गिनाई और विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से विकास की विरोधी रही है, फिर चाहे बात यूसीसी की हो या फिर राम मंदिर की, हमेशा ही कांग्रेस ने भाजपा के शासन पर सवाल उठाए हैं। जबकि भाजपा सरकार हमेशा से विकास की बात करती आयी है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही केमू की बस दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों यात्री घायल

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि निगमों की सरकार निकायों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होती है, जिसकी चुनौतियों को देखते हुए सभी 11 नगर निगम के लिए अलग-अलग संकल्प पत्र जारी किया गया है और जीतने के बाद सभी निगम में संकल्प लेकर काम किये जायेंगे।