केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने बाबा बागनाथ की धरती बागेश्वर से दो दशकों से विधायक और वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

श्री भट्ट ने समाज को अपना जीवन समर्पित करने वाले चंदन राम दास जी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान दे और उनके परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहने का साहस दे।

श्री भट्ट ने बताया कि चंदन राम दास जी ने समाज में गरीबों, शोषितों, पिछड़ों के लिए और आम आदमी की भलाई के लिए संपूर्ण जीवन कार्य किया। वे एक संघर्षशील नेता थे। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था। श्री भट्ट ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।