उधमसिंह नगर : जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने जनपदवासियों को दी दिपावली पर्व की बधाई

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

उधमसिंह नगर : जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने जनपदवासियों को दी दिपावली पर्व की बधाई

रूद्रपुर। जिलाधिकारी उधमसिंह नगर युगल किशोर पंत ने समस्त जनपद वासियों को सुख, समृद्धि एवं प्रकाश के पर्व धनतेरश, दिपावली, भाई दूज, गोवर्धन पूजा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  कनक सैनी ने सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में 98.8% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री पंत ने कहा कि दीपावली के पावन पर्व को प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाएं एवं पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटाखों का कम से कम प्रयोग करें, खासकर अस्पताल, बीमार लोगों के आस-पास पटाखों का शोर-शराबा करने से परहेज करें। इस प्रकाश पर्व को दीप जलाकर ईको फ्रेंडली तरीके से मनाएं। धन, वैभव, यश, ऐश्वर्य के साथ दीपावली पर माँ महालक्ष्मी सभी के स्वास्थ्य, सुख सम्पन्नता व हर्षोल्लास में वृद्धि करें, इन्हीं शुभेच्छाओं के साथ जिलाधिकारी ने बधाई दी।