उत्तराखंड में झील में पेड़ गिरने से दो पर्यटकों की मौत, चार घायल

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में झील में पेड़ गिरने से दो पर्यटकों की मौत, चार घायल

उत्तराखंड में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। देहरादून के चकराता टाइगर फॉल पर पानी के साथ बहती झील पर ऊपर से एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आकर दो पर्यटकों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  भोगेंद्र सिंह हत्याकांड का खुलासा, पैसों के लेनदेन में दोस्तों ने ही कर दी हत्या

मृतकों में सुजोऊ गांव के निवासी गीताराम जोशी और दिल्ली से घूमने आई पर्यटक अल्का शामिल हैं। घायल पर्यटकों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के प्रमुख किराना व्यवसाई का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

यह हादसा टूरिस्ट एरिया में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। वहीं स्थानीय प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में माहौल गमगीन है और अधिकारियों द्वारा दुर्घटना की वजह का पता लगाने और भविष्य में सुरक्षा प्रबंध कड़े करने का भरोसा दिया गया है।