दुखद : नेपाल में भीषण हादसा, नदी में बस गिरने से 14 भारतीयों की मौत, कई अन्य घायल

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

दुखद : नेपाल में भीषण हादसा, नदी में बस गिरने से 14 भारतीयों की मौत, कई अन्य घायल

काठमांडू। शुक्रवार को नेपाल में एक बड़ा हादसा हो गया। एक भारतीय बस के नदी में गिरने से 14 लोगों की मौत होने की खबर है। जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के प्रमुख किराना व्यवसाई का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बताया जा रहा है कि यह बस पोखरा के मझेरी रिजॉर्ट में ठहरे भारतीय यात्रियों को लेकर काठमांडू के लिए रवाना हुई थी। इसी बीच बस के मध्य नेपाल में मर्सियांगडी नदी में गिर जाने से 14 लोगों की मौत हो गई। बस में 40 यात्री सवार थे। यह दुर्घटना तनहुन जिले के आइना पहाड़ा क्षेत्र में हुई। तनहुन के एसपी बीरेन्द्र शाही ने इस बस हादसे की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें 👉  भोगेंद्र सिंह हत्याकांड का खुलासा, पैसों के लेनदेन में दोस्तों ने ही कर दी हत्या

वहीं सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माधव पौडेल के नेतृत्व में 45 कर्मियों की एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बचाव दल द्वारा अब तक 14 भारतीयों के शव बरामद किए गए हैं। जबकि 16 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है। हादसे का शिकार हुई बस का नंबर यूपी 53 एफटी 7623 बताया जा रहा है।