लालकुआं नगर पंचायत सीट : भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला होने के आसार, निर्दलीय भी जुटे हैं प्रचार में

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

लालकुआं नगर पंचायत सीट : भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला होने के आसार, निर्दलीय भी जुटे हैं प्रचार में

लालकुआं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की एकमात्र नगर पंचायत लालकुआं सीट इस बार ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां से भाजपा और कांग्रेस में आमने सामने का सीधा मुकाबला दिखाई दे रहा है।

इस सीट पर नामांकन वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। जिनमें भाजपा के प्रेमनाथ पंडित, कांग्रेस की डाॅक्टर अस्मिता, निर्दलीय माजीद अली और सुरेंद्र सिंह लोटनी मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नगर निगम के कूड़ा वाहन की आड़ में तस्करी, चरस सहित एक गिरफ्तार

लालकुआं सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। कांग्रेस इस सीट पर तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में है, तो भाजपा भी इस सीट को जीतने का दम भर रही है। कांग्रेस ने इस सीट पर पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा की बहु डाॅक्टर अस्मिता को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने अपने पुराने कार्यकर्ता प्रेमनाथ पंडित पर दांव खेला है।

यह भी पढ़ें 👉  दोहरे हत्याकांड से कांप उठा इलाका, अवैध संबंध के शक में वारदात को दिया अंजाम

कांग्रेस जहां इस सीट को जीतकर हैट-ट्रिक बनाना चाहती है, वहीं भाजपा इस सीट को कांग्रेस से छिनने के लिए पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में डटी है और अपनी जीत को सुनिश्चित मान रही हैै।

इधर टिकट ना मिलने से नाराज भाजपा से बगावत कर सुरेंद्र सिंह लोटनी तथा कांग्रेस के बागी माजीद अली निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं और लगातार अपने-अपने प्रचार एवं जनसंपर्क में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया रिश्वतखोर, मचा हड़कम्प

वहीं नगर पंचायत के सात वार्डों से चुनाव लड़ रहे सदस्य पद के उम्मीदवार अपने-अपने प्रचार में लगे हुए हैं, जिनमें से कई सदस्य भाजपा और कांग्रेस के चिन्ह के साथ चुनाव मैदान में हैं। शेष निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।