जंगल में मिला तीन बच्चों की मां का अधजला शव, देर रात से थी लापता

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

जंगल में मिला तीन बच्चों की मां का अधजला शव, देर रात से थी लापता

खटीमा। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जंगल में एक महिला का अधजला शव मिला है। जैसे ही इस घटना के बारे में लोगों को पता चला तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को एक महिला का अधजला शव जंगलों में मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का शव खटीमा में चारुबेटा नई बस्ती से लगे जंगल में मिला। मृतका की पहचान अनिता पत्नी सुरेश के रूप में हुई है, जो देर रात 9 बजे से घर से लापता बताई जा रही थी। परिजनों की ओर से महिला की खोजबीन शनिवार सुबह की गई, तो महिला का अधजला शव जंगल में मिला। लाश के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया रिश्वतखोर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि महिला शुक्रवार रात से घर से लापता थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस क्षेत्र के आसपास के सीसीटीवी की जांच करने में जुट गई है। हर एंगल पर जांच करते हुए पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नंधौर नदी में अचानक पानी बढ़ा, खनन कारोबारियों में मचा हड़कंप

जंगल में महिला का अधजला शव मिलने के बाद पुलिस की ओर से इस मामले के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस जरूरी साक्षय जुटाने के साथ ही संदिग्धों के साथ भी गहनता से पूछताछ कर रही है। मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम ने भी जांच के लिए साक्ष्य एकत्र किए हैं। इसी के साथ पुलिस आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज की भी जांच करने में जुट गई है।