कांग्रेसियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर दी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि, देश के प्रति योगदान को किया याद

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

कांग्रेसियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर दी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि, देश के प्रति योगदान को किया याद

लालकुआं। यहां कांग्रेसियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।

नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआं के अध्यक्ष भुवन पाण्डेय के नेतृत्व में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रेन से सफर करने वालों के लिए है ये खबर, रेलवे से जुड़े इन नियमों में आज से हुआ बदलाव

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष भुवन पाण्डेय ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने अपनी मजबूत इच्छा शक्ति से भारत को विश्वभर में बुलंदियों पर पहुंचाया।

वहीं वरिष्ठ नेता पूरन रजवार ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश के लिए अमूल्य योगदान दिया है उसकी कितनी भी सराहना की जाए कम है। उन्होंने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के पहले और आजादी के बाद भारत को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसीलिए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खुलेगा हाईटेक इंस्टीट्यूट, कैंसर के मरीजों को अब राजधानी दिल्ली या अन्य महानगरों की दौड़ से मिलेगी राहत

इस अवसर पर युवा नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने कहा देश के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता बच्चों के प्रिय चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती देश में ही नहीं, बल्कि विश्वभर में मनाई जाती है। उनकी आधुनिक भारत की सोच ने ही भारत को विश्वभर के देशों में अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा करने का काम किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला प्रशासन ने आपदा के दौरान प्रभावी राहत और बचाव कार्य हेतु काठगोदाम, रामनगर, चोरगलिया और लालकुआं क्षेत्रों में किया मॉक ड्रिल का आयोजन

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप मुख्य रूप से माजिद अली, श्रीमती बीना जोशी, अभय तिवारी, कमलेश यादव, अयूब अली व अनूप भाटिया सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।