बड़ी खबर : लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान होंगे अगले सीडीएस, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई देते हुए कहा उत्तराखंड के लिए गौरव का दिन


नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अनिल चौहान अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) होंगे। सरकार ने बुधवार को उनके नाम पर मुहर लगाई है। सीडीएस बिपिन रावत की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पिछले साल मौत हो जाने के बाद से सीडीएस का पद खाली था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अनिल चौहान को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के सपूत को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किए जाने पर प्रत्येक उत्तराखंड वासी गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना सदैव की भांति राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक और फॉलो करें