अजब-गजब : पूर्व विधायक ने दिया भाजपा मेयर प्रत्याशी को अपना समर्थन, भाजपा जिलाध्यक्ष ने लगाई पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने पर नो इंट्री

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

अजब-गजब : पूर्व विधायक ने दिया भाजपा मेयर प्रत्याशी को अपना समर्थन, भाजपा जिलाध्यक्ष ने लगाई पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने पर नो इंट्री

रूद्रपुर। भाजपा के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रूद्रपुर से भाजपा के मेयर प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। वहीं भाजपा उधमसिंह नगर के जिला अध्यक्ष ने एक लेटर जारी करते हुए भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के शामिल होने पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया रिश्वतखोर, मचा हड़कम्प

भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि यह स्पष्ट किया जाता है कि पूर्व विधायक राजकु‌मार ठुकराल की भारतीय जनता पार्टी में अभी तक ज्वाइनिंग नहीं हुई है। पूर्व विधायक ठुकराल ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व के समक्ष जाकर रूद्रपुर भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा को बिना शर्त समर्थन का प्रस्ताव किया था। जिसके आधार पर उन्होंने अपना समर्थन देने की घोषणा की है। चूंकि राजकु‌मार ठुकराल की भाजपा में अभी तक ज्वाइनिंग नहीं हुई है इसलिये वह पार्टी के किसी भी कार्यकम में शामिल नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नगर निगम के कूड़ा वाहन की आड़ में तस्करी, चरस सहित एक गिरफ्तार

वहीं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के भाजपा मेयर प्रत्याशी को अपना समर्थन देने और पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारा भाजपा के कार्यक्रमों में राजकुमार ठुकराल के शामिल होने पर नो इंट्री के फरमान को लेकर शहरभर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।