खेल मंत्री रेखा आर्या ने 2312.99 लाख की लागत से नव निर्मित साईकिलिंग वेलोड्रोम का पूजा अर्चना एवं फीता काटकर किया लोकार्पण



खेल मंत्री रेखा आर्या ने 2312.99 लाख की लागत से नव निर्मित साईकिलिंग वेलोड्रोम का पूजा अर्चना एवं फीता काटकर किया लोकार्पण

रूद्रपुर। प्रदेश की खेल, युवा कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने 2312.99 लाख की लागत से नव निर्मित साईकिलिंग वेलोड्रोम का पूजा अर्चना एवं फीता काटकर लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खेल मंत्री ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि वेलोड्रोम खेल के क्षेत्र में बड़ा कार्य है, जिससे जनपद व प्रदेश के खिलाड़ियों लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश का यह 8वां वेलोड्रोम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी हमारे लिए गर्व की बात है। राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक लाने वाले खिलाड़ियों को 12 लाख की नकद धनराशि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए लगातार कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं तथा प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सभी सुविधाए मुहैया कराने हेतु कृत संकल्पित है। खिलाड़ियों के लिए सभी संसाधन जुटाये जायेंगे व कोचों की भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेंगी, ताकि हमारे खिलाड़ियों को बाहर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन हेतु सभी कार्य तय समय पर पूर्ण कर लिए जायेंगे इसके लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है।
खेल मंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में साईकिलिंग, बॉलीवाल, हैण्डवॉल की मेजबानी जनपद उधमसिंह नगर द्वारा की जायेगी, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान करते हुए कहा आओ खेलो और खेलों में कैरियर बनाओ व प्रदेश के लिए मेडल लाओ। उन्होंने कहा कि ’’खेलेगा उत्तराखण्ड, जीतेगा उत्तराखण्ड’’।
निर्वतमान मेयर रामपाल सिंह ने कहा वेलोड्रोम हमारे जनपद के लिए बड़ी सौगात है, इससे खेलों को नया आयाम मिलेगा व जनपद के खिलाड़ियों को सुविधाए मिलेंगी।
कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक भाजपा भारत भूषण चुघ, महामंत्री अमित नारंग, शालिनी बोहरा, माही सकलानी, आरएफसी बीएल फिरमाल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, उप निदेशक खेल रश्किा सिद्दीकी, जिला क्रीडा अधिकारी जानकी कार्की, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी सहित गण्मान्य व खिलाड़ी, कोच एवं बच्चे आदि मौजूद थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक और फॉलो करें