दुखद खबर : पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता डाॅ0 मनमोहन सिंह का निधन

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

दुखद खबर : पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता डाॅ0 मनमोहन सिंह का निधन

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ0 मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। 92 वर्षीय डाॅ0 सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक डॉ0 सिंह की तबीयत को लेकर डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही थी, लेकिन वे बीमारी से जूझते हुए आखिरकार आज इस दुनिया को छोड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  नगर निगम के कूड़ा वाहन की आड़ में तस्करी, चरस सहित एक गिरफ्तार

डाॅ0 मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली थी। उन्होंने भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई और आर्थिक सुधारों के वास्ते उन्हें याद किया जाएगा। खासकर 1991 में जब उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में भारतीय अर्थव्यवस्था को मुक्तबाजारी नीतियों की दिशा में मोड़ा। वे 33 साल तक राज्यसभा सदस्य रहे और 2019 में अपनी सेवाओं को समाप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बनभूलपुरा दंगा मामला, हाईकोर्ट ने कई आरोपियों को दी जमानत

अपने करियर में डॉ0 मनमोहन सिंह ने भारतीय राजनीति में अहम योगदान दिया। वे 1998 से 2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे और इसके बाद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ सदस्य बने। हालांकि एक बार उन्होंने 1999 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने 02 लाख रुपये की अफीम के साथ 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

डाॅ0 मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित पंजाब के एक छोटे से गांव में हुआ था। शिक्षा में उनके उल्लेखनीय योगदान के कारण वे केवल एक राजनीतिक नेता ही नहीं, बल्कि एक कुशल अर्थशास्त्री के रूप में भी विख्यात थे। उनके योगदान और नेतृत्व को भारत के साथ-साथ दुनिया भर में भी हमेशा याद किया जाएगा।