कांग्रेस में टिकट वितरण पर बवाल, इस प्रमुख पदाधिकारी ने इस्तीफा देकर किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान



कांग्रेस में टिकट वितरण पर बवाल, इस प्रमुख पदाधिकारी ने इस्तीफा देकर किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
चमोली। उत्तराखंड में नगर निकाय चुनावों के बीच कांग्रेस में एक बार फिर बगावत होती दिखाई दे रही है। टिकटों की घोषणा के बाद पार्टी को चमोली जिले के गौचर से बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष और युवा नेता सुनील पंवार ने पार्टी और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही सुनील पंवार के समर्थन में कई अन्य कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी इस्तीफा दे दिया है। जिससे पार्टी को नगर निकाय चुनाव से पहले एक बड़ा नुकसान होता दिखाई दे रहा है।
वहीं सुनील पंवार ने अपने इस्तीफा के लिए कांग्रेस पार्टी के रवैये को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना था कि पार्टी में जमीनी कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जबकि कमजोर करने वालों को खास तवज्जो दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस नीति के चलते उन्होंने यह निर्णय लिया और अब वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरेंगे।
वहीं ठीक निकाय चुनाव के समय यह घटना कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकती है। खासकर जब पार्टी ने अधिकतर सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस पार्टी इस स्थिति में आगे क्या रणनीति अपनाती है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक और फॉलो करें