सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में आरटीआई कार्यकर्ता भुवन पोखरिया गिरफ्तार



सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में आरटीआई कार्यकर्ता भुवन पोखरिया गिरफ्तार
हल्द्वानी। बीते रविवार को आरटीआई कार्यकर्ता भुवन पोखरिया पर अज्ञात लोगों ने हमला किया था। जिसके बाद भुवन द्वारा चोरगलिया थाने में इसकी तहरीर देकर हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की गई।
बुधवार तक कोई कार्रवाई ना होने से आहत आरटीआई कार्यकर्ता भुवन पोखरिया अपनी पत्नी और समर्थकों के साथ हल्द्वानी स्थित पुलिस बहुउद्देशीय भवन में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की। इस दौरान भुवन पोखरिया ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई।
इस पर पुलिस ने आरटीआई कार्यकर्ता भुवन पोखरिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इधर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने कहा कि पुलिस ने भुवन पोखरिया की शिकायत पर चोरगलिया थाने में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस अज्ञात वाहन की खोजबीन के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा डालने और गाली-गलौज करने पर मुकदमा दर्ज कर भुवन पोखरिया को गिरफ्तार किया गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक और फॉलो करें