उधमसिंह नगर में पुलिस प्रशासन ने की बड़ी पहल, नशा और छेड़खानी को रोकने के लिए लगेंगे शिकायत व सुझाव बॉक्स

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

रूद्रपुर। जनपद उधमसिंह नगर में नशाखोरी, महिलाओं से संबंधित अपराधों को देखते हुए जनपद पुलिस द्वारा एक नई पहल शुरू की गई है। प्रदेश में पहली बार सबसे पहले जनपद ऊधमसिंह नगर पुलिस ने शिकायत बॉक्स लगाने की पहल शुरू की है।

जिसका शुभारंभ आज जनपद मुख्यालय रूद्रपुर में डीआईजी निलेश आनंद भरणे द्वारा किया गया। उनके द्वारा आज यहां बाटा चौक पर शिकायत बॉक्स लगाया गया।इस बॉक्स में बिना पहचान के कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत पुलिस अधिकारियों को बता सकता है। बॉक्स मुख्य चौराहों और गर्ल्स इंटर कालेज के समक्ष लगाए जायेंगे। जनपद उधमसिंह नगर में जसपुर से लेकर खटीमा तक ड्रॉप बॉक्स लगाने के लिए स्थान चयनित किए जा रहे हैं। आज जनपद मुख्यालय के चौराहों और स्कूल के सामने ड्रॉप बॉक्स लगाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-कालाढूंगी हाईवे पर आग का गोला बनीं बाइकें, दो जिंदा जले जबकि चार गंभीर

इस दौरान डीआईजी श्री भरणे द्वारा स्कूली बच्चों को इस बारे में जागरूक भी किया गया। डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने बताया की जनपद पुलिस की अच्छी पहल है। कुछ लोग पुलिस तक सूचनाएं देना चाहते है लेकिन पहचान की वजह से लोग शिकायत नहीं कर पाते हैं। जिसको लेकर अब पुलिस प्रशासन द्वारा ड्रॉप बॉक्स की पहल शुरू की गई है। आज रुद्रपुर में बॉक्स को लगाया गया है। जल्द ही व्यापार मंडल और अन्य लोगों के सहयोग से इसे जनपद भर में लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वर्गीय हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती पर नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दूध उत्पादकों को किया सम्मानित

रिपोर्ट- ऐजाज हुसैन