भाजपा पार्षद पर पास्को का मुकदमा दर्ज, महिला और उसकी नाबालिग बेटी ने लगाया गंभीर आरोप



भाजपा पार्षद पर पास्को का मुकदमा दर्ज, महिला और उसकी नाबालिग बेटी ने लगाया गंभीर आरोप
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में भाजपा पार्षद पर पॉस्को का मुकदमा दर्ज किया गया है। पार्षद पर एक महिला और नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
बता दें कि नगर निगम रुद्रपुर के वार्ड नंबर 8 के भाजपा पार्षद शिवकुमार गंगवार पर गंभीर आरोप लगे हैं। होली के दिन ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रहने वाली एक महिला और नाबालिग ने उन पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। इस मामले की जांच आईपीएस अधिकारी व एसपी क्राइम निहारिका तोमर द्वारा की गई। जिनकी प्रारंभिक जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं उधमसिंह नगर के भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने तत्काल प्रभाव से आरोपी भाजपा पार्षद शिवकुमार गंगवार को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक और फॉलो करें