नैनीताल : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक देकर किया सम्मानित

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

नैनीताल : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक देकर किया सम्मानित

नैनीताल। आज सोमवार को “रन टू लिव” संस्था द्वारा विगत वर्षों के भांति छात्रवृत्तियां प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने छात्र छात्राओं को चेक देकर सम्मानित किया। श्रीमती चंद्रा शाह स्मारक छात्रवृति के रूप में जीजीआईसी नैनीताल की छात्रा बीना बसेरा को 5000 रूपये प्रदान किया गया। श्री प्यारे लाल साह स्मारक छात्रवृति 5000 रूपये कुमारी रश्मि पंत को प्रदान की गई। रश्मि आईआईटी कानपुर में अध्यनरत हैं। श्री डी0 एन0 जोशी स्मारक छात्रवृत्ति के रूप में 12000 रूपये का चेक वसंत वैली पब्लिक स्कूल के छात्र फरहान खान और रिदा खान को दिया गया। एडवोकेट नंद प्रसाद स्मारक एवं कुमारी शांति स्मारक छात्रवृत्तियां संयुक्त रूप से मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की छात्रा सुदीक्षा बिष्ट को प्रदान की गई। सुदीक्षा की गैर हाजिरी में उनकी माता जी को 21000 का चेक प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी ने मृणाल पंत मुंबई, सिद्धार्थ कुमार नैनीताल, संगीता साह दिल्ली, टी एल साह बरेली एवं श्रीमती बीना नयाल का विशेष आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह इन छात्रव्रतियों को आगे बढ़ाते चलें।

कार्यक्रम में रन टू लिव संस्था के सचिव हरीश तिवारी, विनोद पंत, मनीष जोशी, सागर देवरारी, भानू शाह एवं हसन रजा उपस्थित रहे।