उत्तराखंड में मुस्लिम महिलाओं को धामी सरकार का तोहफा, तीन महिलाओं को हज कमेटी में मिला प्रतिनिधित्व

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मुस्लिम महिलाओं को धामी सरकार का तोहफा, तीन महिलाओं को हज कमेटी में मिला प्रतिनिधित्व

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने नामित हज कमेटी में मुस्लिम महिलाओं को जगह दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर राज्य की तीन महिलाओं को पहली बार हज समिति में प्रतिनिधित्व दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खुलेगा हाईटेक इंस्टीट्यूट, कैंसर के मरीजों को अब राजधानी दिल्ली या अन्य महानगरों की दौड़ से मिलेगी राहत

शासन की ओर से जारी की गई कमेटी सूची में कोटद्वार की रिजवाना परवीन, हल्द्वानी की तरन्नुम खान और अल्मोड़ा की शाहिदा सिराज को स्थान दिया गया है। साथ ही समिति में लक्सर के विधायक शहजाद को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसके अलावा जिशान अहमद, हसीब अहमद, इस्लामुद्दीन अंसारी, समीर जाफरी, खतीब अहमद, मन्नान राजा, हाजी अबरार हुसैन, हाजी फईम खान को भी समिति में नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला प्रशासन ने आपदा के दौरान प्रभावी राहत और बचाव कार्य हेतु काठगोदाम, रामनगर, चोरगलिया और लालकुआं क्षेत्रों में किया मॉक ड्रिल का आयोजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहना है कि मुस्लिम महिलाएं भी हज करने जाती हैं। उनकी हज कमेटी में मजबूत पैरवी हो, हज संबंधी फैसलों में वे भी अपने सुझाव दे सकें, इसको देखते हुए उनकी सरकार ने राज्य बनने के बाद पहली बार महिलाओं को हज कमेटी में प्रतिनिधित्व दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ में हुआ हरीश चंद्र आर्या के सेवानिवृत्ति पर समारोह का आयोजन

बता दें कि मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से पूर्व में भी महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद पर सायरा बानो को नियुक्ति दी गई है।