लालकुआं : भाजपा उम्मीदवार प्रेमनाथ पंडित के लिए विधायक डाॅ0 मोहन सिंह बिष्ट और पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने किया जनसंपर्क, वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता रहे मौजूद



लालकुआं : भाजपा उम्मीदवार प्रेमनाथ पंडित के लिए विधायक डाॅ0 मोहन सिंह बिष्ट और पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने किया जनसंपर्क, वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता रहे मौजूद

रिपोर्ट- ऐजाज जर्नलिस्ट
लालकुआं। भाजपा उम्मीदवार प्रेमनाथ पंडित का चुनाव प्रचार तूफानी रफ्तार से चल रहा है। वे जहां भी जा रहे हैं, मतदाताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत कर उन्हें बम्पर वोटों से जिताने की बात कही जा रही है। रविवार को भाजपा विधायक डाॅ0 मोहन सिंह बिष्ट और पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने लालकुआं के कई वार्डों में जनसंपर्क किया। जहां उन्हें भारी जनसमर्थन प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर विधायक डाॅ0 मोहन सिंह बिष्ट ने मतदाताओं से आग्रह किया कि लालकुआं के विकास के लिए भाजपा को वोट करें। उन्होंने कहा कि अब वक्त पूरी तरह जागरूक होकर भाजपा के साथ चलने का है। इस दौरान पूरा वातावरण भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। उन्होंने कहा मुस्लिम समुदाय भी भाजपा के समर्थन में है।

चुनाव प्रचार के दौरान विधायक डाॅ0 मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, निवर्तमान चेयरमैन लालचन्द्र सिंह, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, इस्तकार अहमद, अरूण कुमार, नारायण सिंह बिष्ट, संजय अरोरा, हेमन्त नरूला, बाॅबी सम्भल, सर्वदमन चौधरी, राजकुमार सेतिया, गामा गुज्जर समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर की जनता मौजूद रही।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक और फॉलो करें