दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता को एलजी ने दिलाई शपथ, छह अन्य विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता को एलजी ने दिलाई शपथ, छह अन्य विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

दिल्ली। भाजपा नेत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उन्हें एलजी वीके सक्सेना ने पद की शपथ दिलाई। इस दौरान मंच पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं।मुख्यमंत्री के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला प्रशासन ने आपदा के दौरान प्रभावी राहत और बचाव कार्य हेतु काठगोदाम, रामनगर, चोरगलिया और लालकुआं क्षेत्रों में किया मॉक ड्रिल का आयोजन

वहीं शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने अपने वादे पूरे करने पर भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मासिक सहायता की पहली किस्त 8 मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में जमा कर दी जायेगी। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में 2,500 रुपये मासिक सहायता का वादा किया था। इसके साथ ही रेखा गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि अपने वादों को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ में हुआ हरीश चंद्र आर्या के सेवानिवृत्ति पर समारोह का आयोजन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व सरकारी आवास भाजपा के मुताबिक शीशमहल को संग्रहालय बनायेगी। इसके साथ ही रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रेन से सफर करने वालों के लिए है ये खबर, रेलवे से जुड़े इन नियमों में आज से हुआ बदलाव

वहीं शपथ ग्रहण से पहले रेखा गुप्ता ने पिछली आप सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें लोगों को एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा। रामलीला मैदान में अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट स्थित मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर में दर्शन किए। भाजपा विधायक दल की नेता चुनी गयीं रेखा गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि अपने वादों को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।