लालकुआं : पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

लालकुआं : पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ

लालकुआं। क्षेत्र के लोकप्रिय नेता व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने जनपद उधमसिंह नगर में अवैध खनन, वन सम्पदा एवं परिवहन पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने के दिए सख्त निर्देश

पूर्व अध्यक्ष श्री चौहान ने अपने बधाई संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। रोशनी का यह पर्व सभी के जीवन को ज्ञान, ऊर्जा और आरोग्य से प्रकाशित करे। उन्होंने कहा कि यह उत्सव सभी क्षेत्रवासियों के घर-परिवार को खुशियों से रोशन करे और सभी के कार्य सफल हों।

यह भी पढ़ें 👉  तीसरी आंख ने खोला राज, दो शातिर चोर माल सहित गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इस पर्व को उल्लास के साथ मनाएं और क्षेत्र में स्वच्छता, शांति, और भाईचारे का संकल्प लें। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सभी क्षेत्रवासियों के लिए दीपावली का यह पर्व मंगलमय हो।