न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने देश के 51वें चीफ जस्टिस के तौर पर ली शपथ

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने देश के 51वें चीफ जस्टिस के तौर पर ली शपथ

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को भारत के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस किया गिरफ्तार

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। जिसके साथ ही उन्होंने न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की जगह ली, जो हाल ही में सेवानिवृत्त हो गए थे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और अन्य उच्च अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में उप जिलाधिकारी ने किया संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, बचाव हेतु बनाई रणनीति

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, जिन्हें 18 जनवरी, 2019 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था, हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने से पहले तीसरी पीढ़ी के वकील थे। वे लंबित मामलों को कम करने और न्याय वितरण में तेजी लाने के उत्साह से प्रेरित हैं।