लालकुआं : भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के चुनाव में विधायक मोहन सिंह बिष्ट की प्रतिष्ठा दांव पर, भाजपा की होगी जीत या कांग्रेस बनायेगी हैट्रिक



लालकुआं : भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के चुनाव में विधायक मोहन सिंह बिष्ट की प्रतिष्ठा दांव पर, भाजपा की होगी जीत या कांग्रेस बनायेगी हैट्रिक
रिपोर्ट- ऐजाज जर्नलिस्ट
लालकुआं। जैसे-जैसे चुनाव का दिन नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे चुनावी रण में कूदे प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं। सभी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और सदस्य पद के उम्मीदवार अपने-अपने जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पद की बात की जाए तो निर्दलीयों के चुनावी मैदान में आने से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को यहां खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। भारतीय जनता पार्टी से चुनावी समर में उतरे पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेमनाथ पंडित को जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का पूरा सहयोग मिल रहा है।
वहीं लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के चुनावी रथ के सारथी बनकर उन्हें चुनाव में जिताने के लिए डटे हुए हैं। विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट भाजपा की जीत की राह को आसान करने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार जीत का मंत्र दे रहे हैं। विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित को जिताने के लिए लालकुआं में डेरा जमा दिया है और वह हर हाल में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान कर रहे हैं। साथ ही विधायक नगर वासियों एवं मतदाताओं से भी भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने की अपील कर रहे हैं।
ऐसे में देखना यह होगा कि स्थानीय विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट की प्रतिष्ठा से सीधे जुड़ी लालकुआं विधानसभा की एकमात्र नगर पंचायत लालकुआं की सीट भाजपा की झोली में जाती है या यहां कांग्रेस की हैट्रिक बनती है।
बता दें कि नगर पंचायत लालकुआं का अध्यक्ष पद विगत दस वर्ष से कांग्रेस के कब्जे में है और यहां भाजपा को निकाय चुनाव में बीते दो चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक और फॉलो करें