लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि, जनप्रतिनिधि को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए : कुन्दन सिंह मेहता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि, जनप्रतिनिधि को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए : कुन्दन सिंह मेहता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता
लालकुआं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लालकुआं विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ चुके कुन्दन सिंह मेहता ने कहा कि भाजपा शासन में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। आज दिन-दहाड़े पूर्व फौजी के ऊपर हमला हो जाता है। क्षेत्र में अवैध शराब और खनन माफिया का आतंक है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को कहीं ना कहीं से राजनैतिक संरक्षण मिल रहा है जिसके चलते उनके हौंसले बुलंद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रेन से सफर करने वालों के लिए है ये खबर, रेलवे से जुड़े इन नियमों में आज से हुआ बदलाव


कांग्रेस नेता श्री मेहता ने हाल ही में हुए चोरगलिया प्रकरण को लेकर कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और उसको अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है। जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है की वे जनता की बात को सुनकर उसका समाधान करें। उन्होंने चोरगलिया प्रकरण में ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज कराए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा लोकतंत्र में जनता जिसे चाहे उठा सकती है और वही जनता किसी को नीचे भी गिरा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खुलेगा हाईटेक इंस्टीट्यूट, कैंसर के मरीजों को अब राजधानी दिल्ली या अन्य महानगरों की दौड़ से मिलेगी राहत


उन्होंने कहा जनप्रतिनिधियों को हमेशा जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए और यदि कहीं कोई गलती हो तो माफी मांगने से भी गुरेज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कांग्रेस हर परिस्थिति में चोरगलिया की महान जनता के साथ खड़ी है और सत्ता का अन्याय कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।