निकाय चुनाव अध्यक्ष सीट सामान्य हुई तो लालकुआं में होगा रोमांचक मुकाबला

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

निकाय चुनाव अध्यक्ष सीट सामान्य हुई तो लालकुआं में होगा रोमांचक मुकाबला

रिपोर्ट- ऐजाज जर्नलिस्ट

लालकुआं। यहां निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गयीं हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष पद सीट सामान्य हुई तो लालकुआं में बेहद रोमांचक मुकाबला होने की संभावना दिखाई दे रही है।

अध्यक्ष पद सामान्य होने पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों में चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं की लम्बी कतार है। जबकि दोनों ही पार्टियों द्वारा अब तक मजबूत और जिताऊ प्रत्याशी को ही चुनाव लड़ाने की बात कही जा रही है। वहीं चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर से टिकट हासिल करने की जुगत में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिना अनुमति चल रहा था अवैध प्लाटिंग का खेल, प्राधिकरण ने 150 प्लॉटों पर चलाया बुलडोजर

ऐसे में भाजपा से पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, हेमन्त नरूला, दीवान सिंह बिष्ट व बाॅबी सम्भल प्रमुख दावेदार हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यदि भाजपा पूर्व चेयरमैन पवन चौहान को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारती है, तो भाजपा आसानी से लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज हो सकती है। क्योंकि पूर्व चेयरमैन पवन चौहान व उनकी धर्मपत्नी अरूणा चौहान द्वारा अध्यक्ष पद पर रहते लालकुआं नगर में तमाम विकास कार्य करवाए गए और उनके कार्यकाल में नगर का चहुंमुखी विकास हुआ। जिसके चलते नगर वासियों में वे बेहद लोकप्रिय हैं और हर समय क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। इसके अलावा समाज के सभी वर्गों में उनका मजबूत जनाधार है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रहे कार्यालय, भवनों के शीघ्र ध्वस्तीकरण करने के दिए निर्देश

वहीं कांग्रेस से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रविशंकर तिवारी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन चन्द्र पाण्डे, पूर्व सभासद पूरन सिंह रजवार व फिरोज खान द्वारा अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जताई गई है।

इधर कांग्रेस से टिकट के प्रबल दावेदार पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा का कहना है कि नगर की जनता उनको फिर से एक अवसर देना चाहती है ताकि वह अपने छूटे काम पूरे कर सकें। जबकि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रविशंकर तिवारी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पाण्डे और पूर्व सभासद पूरन सिंह रजवार व फिरोज खान भी अपनी-अपनी चुनावी तैयारी में लगे हुए हैं और सभी का ठीक-ठाक जनाधार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की नदियों में खनिज निकासी की अवधि बढ़ी, अब 19 जून तक हो सकेगा खनन कार्य

अब देखना यह होगा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख दल अपने किस कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए उस पर दांव खेलते हैं। वहीं नगर की प्रबुद्ध जनता इस बार निकाय चुनाव में किस व्यक्ति/पार्टी पर भरोसा कर उसे लालकुआं नगर का चेयरमैन चुनती है। कुल मिलाकर लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सीट सामान्य होने पर यहां चुनाव बेहद रोमांचक होने की संभावना दिखाई दे रही है।