हल्द्वानी : कांग्रेसी नेता व राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने समस्त क्षेत्र व प्रदेश वासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : कांग्रेसी नेता व राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने समस्त क्षेत्र व प्रदेश वासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। लोकप्रिय कांग्रेसी नेता व राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने समस्त क्षेत्र व प्रदेश वासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने समस्त क्षेत्र व प्रदेश वासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें 👉  मौत को गले लगा पिता ने बचाई बेटे की जान, परिवार में मचा कोहराम

लोकप्रिय कांग्रेसी नेता श्री पनेरू ने अपने बधाई संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। रोशनी का यह पर्व सभी के जीवन को ज्ञान, ऊर्जा और आरोग्य से प्रकाशित करे। उन्होंने कहा कि यह उत्सव सभी क्षेत्र व प्रदेश वासियों के घर-परिवार को खुशियों से रोशन करे और सभी के कार्य सफल हों।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ समाजसेवी एवं ट्रांसपोर्टर भगवत लोहनी की पुत्री निशा लोहनी ने सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में 95% अंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इस पर्व को उल्लास के साथ मनाएं और देश व प्रदेश भर में स्वच्छता, शांति, और भाईचारे का संकल्प लें। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सभी क्षेत्र व प्रदेश वासियों के लिए दीपावली का यह पर्व मंगलमय हो।