कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान का कुमाऊं मंडल सह-संयोजक नियुक्त किए जाने पर कांग्रेसी नेता राजकुमार का भव्य स्वागत

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान का कुमाऊं मंडल सह-संयोजक नियुक्त किए जाने पर कांग्रेसी नेता राजकुमार का भव्य स्वागत

हल्द्वानी। निवर्तमान पार्षद एवं उत्तराखंड युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष राधा आर्या द्वारा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश सचिव राज कुमार को अतिरिक्त प्रभार कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान का सह-संयोजक कुमाऊं मंडल नियुक्त किए जाने पर भव्य स्वागत किया गया।
सोशल मीडिया प्रदेश सचिव राजकुमार मुखर होकर सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध सोशल मीडिया के माध्यम से करते हैं। कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी द्वारा उन्हें कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान का सह-संयोजक कुमाऊं मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इस स्वागत कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस हल्द्वानी उपाध्यक्ष विनोद कुमार पिन्नू, वरिष्ट कांग्रेसी राजौ टण्डन, शशि आर्या, ज्योति चौहान, शालू, पूर्व सभासद जगदीश चन्द्र, राजेंद्र लाल, पूर्व छात्र संघ उप-सचिव सौरव कुमार, प्रियंका आर्या, ज्योति आर्या, लक्की राजपूत व हिमांशु आर्या उपस्थित रहे।