यहां फैक्ट्री में गैस रिसाव से 03 लोगों की मौत, कई लोग अस्पताल में भर्ती

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

यहां फैक्ट्री में गैस रिसाव से 03 लोगों की मौत, कई लोग अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र के सांगली जिले में स्थित एक उर्वरक फैक्ट्री में रिएक्टर में विस्फोट के बाद गैस रिसाव से तीन लोगों की मौत हो गई और दस अन्य लोगों को भी परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बारे में एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सांगली जिले के कडेगांव तालुका के शालगांव में स्थित एमआईडीसी में म्यांमार केमिकल कंपनी में गुरुवार को देर शाम करीब साढ़े छह बजे रिएक्टर में विस्फोट के बाद गैस का रिसाव हो गया। ये गैस एमआईडीसी और आसपास मौजूद बस्तियों में फैल गई, जिससे कंपनी के चार कर्मचारी और आसपास की बस्तियों के छह लोगों समेत कुल दस लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, विवादास्पद बयान को लेकर हो रहा था विरोध

बताया जा रहा है इलाज के दौरान गुरुवार देर रात एक महिला की मौत हो गई। आज सुबह दो लोगों की और मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर कडेगांव के तहसीलदार अजीत शेलार और पुलिस निरीक्षक संग्राम शेवाले, पूर्व विधायक पृथ्वीराज देशमुख ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  होली पर रेस्टोरेंट में आगजनी, कोतवाली प्रभारी पर गिरी गाज

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री से अमोनिया गैस के रिसाव का संदेह है। हालांकि, अभी इस बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही विशेषज्ञों की टीम ने गैस का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी है।वहीं रिसाव के कारण बोंबलेवाड़ी, रायगांव और शालगांव क्षेत्रों के निवासियों को सांस लेने में समस्या, आंखों में जलन और उल्टी की समस्या हो रही है। उन्हें तुरंत करहद के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है।