लालकुआं में अब घर-घर मिलेगा गैस सिलेंडर, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने किया शुभारंभ



लालकुआं में अब घर-घर मिलेगा गैस सिलेंडर, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने किया शुभारंभ

लालकुआं। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी द्वारा नगरवासियों से चुनाव पूर्व किए गए वादों में से गैस से संबंधित वादे को पूरा कर दिया है, जिसके तहत सुरुचि इंडेन गैस सर्विस की एक वैन लालकुआं शहर में घूम कर घर-घर घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी करेगी। जिसके बाद अब नगर वासियों को घरेलू गैस के लिए गैस एजेंसी या गैस की गाड़ी के पीछे-पीछे दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। गैस वैन घर आकर बुकिंग के 24 घंटे के भीतर लोगों को सिलेंडर उपलब्ध कराएगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पंचायत के सभासदों ने आज उक्त गैस वेन का विधिवत शुभारंभ करते हुए उसे नगर को रवाना किया।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बताया कि उनके द्वारा नगर की जनता से वादा किया गया था कि वह विजयी होने के बाद लालकुआं के लोगों को गैस की होम डिलीवरी कराएंगे, जो वादा उनके द्वारा पूरा कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति गैस की बुकिंग करते हैं, बुकिंग के बाद वह मोबाइल नंबर:- 9058961625 पर कॉल करके बुकिंग की जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद उनके घर पर उक्त गैस वैन पहुंच जायेगी।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी, सभासद भुवन पांडे, योगेश उपाध्याय, धन सिंह बिष्ट, सुरेश शाह, शबनम, दीप्ति पांडे, नेहा आर्या, अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह और गैस एजेंसी के प्रबंधक जीवन सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक और फॉलो करें