एनयूजे-आई रामनगर इकाई के नगर अध्यक्ष बने डॉ. जफर सैफी, चन्द्रशेखर जोशी को नगर महासचिव की जिम्मेदारी



एनयूजे-आई रामनगर इकाई के नगर अध्यक्ष बने डॉ. जफर सैफी, चन्द्रशेखर जोशी को नगर महासचिव की जिम्मेदारी
रामनगर (नैनीताल) । नेशनल यूनियन ऑफ इंडिया (एनयूजे-आई) उत्तराखंड की रामनगर इकाई के लिए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जफर सैफी को नगर अध्यक्ष और चन्द्रशेखर जोशी को नगर महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश संरक्षक संजय तलवार, प्रदेशाध्यक्ष सुनील दत्त पांडे, प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन जोशी, राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी तथा कुमाऊं मंडल प्रभारी दिनेश जोशी की संस्तुति पर की गई। नैनीताल जिलाध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी के निर्देश पर जिला महासचिव राजू पांडे ने दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन करते हुए उनसे संगठन व पत्रकार हितों के प्रति निरंतर सक्रिय रहने की अपेक्षा जताई है।
उक्त दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति पर संगठन से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों संजय तलवार, सुनील दत्त पांडेय, डॉ. नवीन जोशी, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, राम चंद्र कन्नौजिया, सुनील तलवार, राहुल वर्मा, बालकृष्ण शास्त्री, प्रमोद बमेठा, सरोज आनंद जोशी, धमेन्द्र चौधरी, काशीराम सैनी, रियासत पुंडीर, एम. हसनैन, आर. डी. खान, भुवन जोशी, भगवान सिंह गंगोला, कमल जोशी, अनुपम चौहान, दिलीप गढ़िया, हर्षनिधि शर्मा, कंचन वर्मा, ललित जोशी, नीरू भल्ला, रमेश यादव, शेर सिंह, यू. एस. सिजवाली, विकास झा, आशीष पांडे, नावेद सैफी सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
डॉ. जफर सैफी पिछले 24 वर्षों से एनयूजे-आई से सक्रिय रूप से जुड़े हैं। वे वर्ष 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की उपस्थिति में आयोजित प्रदेशीय सम्मेलन के माध्यम से संगठन से जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने नगराध्यक्ष, मंडल प्रवक्ता, और प्रदेश प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन किया। कुमाऊं मंडल में कैलाश जोशी और दिनेश जोशी की कार्यकारिणी में डॉ. सैफी ने मंडल प्रवक्ता के रूप में अपनी भूमिका बखूबी निभाई, जिसके फलस्वरूप उन्हें प्रदेश प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। वे पंतनगर, हरिद्वार और राजस्थान में हुए राष्ट्रीय सम्मेलनों में सक्रिय भागीदारी निभा चुके हैं।
डॉ. सैफी को वर्तमान नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष सुनील दत्त पांडे, महासचिव डॉ. नवीन जोशी, संरक्षक संजय तलवार, राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी की अनुशंसा पर की गई है। नैनीताल जिलाध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी और जिला महामंत्री राजू पांडे ने उन्हें नगर अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा।
वहीं डॉ. जफर सैफी ने सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया है कि वे टीम भावना के साथ कार्य करते हुए पत्रकारों के हित और संगठन की मजबूती के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक और फॉलो करें