लालकुआँ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

लालकुआँ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

लालकुआँ। भाजपा की सदस्यता लेने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दूसरे-तीसरे दिन किसी न किसी पार्टी का नेता भाजपा में शामिल होता दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में बुधवार को लालकुआँ कांग्रेस के युवा नेता लक्की जोशी भी अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। यहाँ बिन्दुखत्ता स्थित विकासपुरी में अपने प्रतिष्ठान कुमाऊँ बाटर पार्क के हुए उद्घाटन के दौरान क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट एवं पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने उन्हें भाजपा की दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही केमू की बस दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों यात्री घायल

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा का दूसरे दलों में सेंधमारी का सिलसिला जारी है। आज भी दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा नेता लक्की जोशी के नेतृत्व में भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व को देखते हुए आज कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र के 400 पार के लक्ष्य को पूरा करना है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी ने हल्द्वानी से रवाना की आधुनिक उपकरणों से लैस वैन, अपराधिक जांच को मिलेगी नई गति

इस दौरान युवा नेता भरत नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, सुशील यादव सहित दर्जनों भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।