देशभर में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

देशभर में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

देहरादून। देशभर में आसमान छूती महंगाई को लेकर कांग्रेस का जनाक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। उत्तराखंड कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेश भर में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही जगह-जगह पुतला दहन कर विरोध जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ में हुआ हरीश चंद्र आर्या के सेवानिवृत्ति पर समारोह का आयोजन

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं प्रदेशभर में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी क्रम में देहरादून में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी की अगुवाई में कार्यकर्ता ऐश्ले हॉल चौक पर एकत्रित हुए और उन्होंने भाजपा का पुतला दहन किया। कायकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर जल्द लगाम लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खुलेगा हाईटेक इंस्टीट्यूट, कैंसर के मरीजों को अब राजधानी दिल्ली या अन्य महानगरों की दौड़ से मिलेगी राहत

इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई की मार से आज हर घर परेशान है। रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल और दाल-आटा-तेल जैसी दैनिक उपयोगी जरूरी चीजों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। अगर सरकार ने महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।