लालकुआं नगर पंचायत चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज, कांग्रेस ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

लालकुआं नगर पंचायत चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज, कांग्रेस ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

लालकुआं। लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य पद के प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार अब तेजी पकड़ने लगा है। लालकुआं से कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डाॅक्टर अस्मिता ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार किया।

आज वृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डाॅक्टर अस्मिता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लालकुआं के वार्ड नंबर 01, 02 और 03 में चुनाव प्रचार एवं डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया रिश्वतखोर, मचा हड़कम्प

इस दौरान कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी डाॅक्टर अस्मिता के लिए समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कांग्रेस की सोच विकास की रही है। कांग्रेस ने हमेशा विकास कार्य किए हैं और आगे भी विकास कार्य किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दोहरे हत्याकांड से कांप उठा इलाका, अवैध संबंध के शक में वारदात को दिया अंजाम

वहीं अध्यक्ष पद प्रत्याशी डाॅक्टर अस्मिता ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि कांग्रेस ने लालकुआं में तमाम विकास कार्य किए हैं और जो काम नगर में होने हैं वे भी कांग्रेस ही करायेगी। जबकि विपक्ष केवल लोगों को विकास के नाम पर केवल बहकाने का काम करता है। उन्होंने कहा चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें लालकुआं के बुजुर्ग, युवा और मातृशक्ति का भरपूर आशिर्वाद और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने नगर की जनता के हर सुख दुख में साथ खड़े रहने का वादा किया। जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा, रविशंकर तिवारी, युसुफ खान, कांग्रेस के एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दरपाल आर्य, भुवन पाण्डेय, पूरन सिंह रजवार, खीमानन्द दुम्का, श्रीमती उर्मिला मिश्रा, पूजा आर्या, मुमताज खान, रमेश उपाध्याय, आजम खान, विवेक मिश्रा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।