निकाय चुनाव : कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, हल्द्वानी से ललित जोशी को बनाया प्रत्याशी



निकाय चुनाव : कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, हल्द्वानी से ललित जोशी को बनाया प्रत्याशी
रिपोर्ट- ऐजाज जर्नलिस्ट
देहरादून। निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक प्रत्याशियों की पहली सूची शुक्रवार देर रात जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने इस सूची को जारी करते हुए बताया कि पार्टी ने इस बार अपने निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाया है। जिनकी मेहनत और प्रतिबद्धता संगठन के प्रति सराहनीय रही है।
इस सूची में नगर निगम श्रीनगर से श्रीमती मीना रावत, नगर निगम काशीपुर से श्री संदीप सहगल, और हल्द्वानी से श्री ललित जोशी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसके अलावा नगर पालिका बागेश्वर से श्री कवि जोशी, खटीमा से श्री उमेश राठौर, बाजपुर से श्री गुरजीत सिंह गित्ते और कई अन्य प्रमुख स्थानों से भी कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं।
इसके साथ ही पार्टी ने नगर पंचायतों और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें नानकमत्ता से मनोज कुमार, शक्ति फार्म से राखी विश्वास, गुलरभोज से किशोर सामंत, सुल्तानपुर पट्टी से मोहम्मद रफी, मुनस्यारी से मनोहर टोलिया सहित कई अन्य स्थानों के उम्मीदवारों का नाम शामिल हैं।
वहीं मथुरादत्त जोशी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह पहली सूची है और जल्द ही अगली सूची भी जारी की जाएगी। पार्टी ने इस बार संगठनात्मक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी है, ताकि वे जनता के बीच पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से पहुंचा सकें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक और फॉलो करें