मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दी हैं।मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ में हुआ हरीश चंद्र आर्या के सेवानिवृत्ति पर समारोह का आयोजन

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र और संदेशों से हमें सत्य, प्रेम, त्याग, शांति, सेवा भाव और सद्भावना की भी प्रेरणा मिलती है। वे मानवता के सच्चे संरक्षक और मार्गदर्शक हैं। उनके श्रीमुख से निकले वाक्य आज गीता के रूप में हमें प्रेरित करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रेन से सफर करने वालों के लिए है ये खबर, रेलवे से जुड़े इन नियमों में आज से हुआ बदलाव

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को निष्काम कर्म के लिए सदैव समर्पित रहने, दीन-दुखियों एवं समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण का भी संदेश दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में भक्ति, ज्ञान, योग व कर्म का जो संदेश दिया है, वह आज भी प्रासंगिक है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला प्रशासन ने आपदा के दौरान प्रभावी राहत और बचाव कार्य हेतु काठगोदाम, रामनगर, चोरगलिया और लालकुआं क्षेत्रों में किया मॉक ड्रिल का आयोजन

उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश वासियों से भगवान श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, भाईचारे व समरसता की भावना को बढ़ावा देकर राज्य के विकास में भागीदार बनने का भी आह्वान किया।