भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा पहुंची लालकुआं, जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित को जिताने की अपील



भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा पहुंची लालकुआं, जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित को जिताने की अपील

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ता दिखाई दे रहा है। अब चुनाव में धीरे-धीरे स्टार प्रचारकों की इंट्री होनी शुरू हो गई है।
इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा उत्तराखंड प्रभारी रेखा वर्मा ने लालकुआं में एक जनसभा कर पार्टी प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित को विजयी बनाने की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लालकुआं नगर के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा की जीत को जरूरी बताया।
वहीं विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास कार्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि नगर पंचायत का समग्र विकास तभी तीव्र गति से होगा, जब केंद्र व प्रदेश सरकार के साथ नगर पंचायत लालकुआं में भी भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष हो। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने प्रेमनाथ पंडित को असली ओबीसी प्रत्याशी बताया। जबकि अन्य प्रत्याशियों को उन्होंने नकली करार दिया।
भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित ने अपने संबोधन में कहा कि मैं एक आम साइकिल वाला हूं। आज मुझ जैसे गरीब को आगे बढ़ने से रोकने के लिए तथाकथित पूंजीपति धनबल और बाहुबल का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं प्रेमनाथ पंडित की धर्मपत्नी पूर्व नगर पंचायत सदस्य राजलक्ष्मी पंडित ने कहा कि लोगों ने नकली कागजों के जरिए ओबीसी सर्टिफिकेट बनाया है, जबकि असली ओबीसी तो हम हैं।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, पूर्व चेयरमैन लालचंद्र सिंह, सरदार गुरदीप सिंह, हेमन्त नरूला, नारायण सिंह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, विनोद श्रीवास्तव, जीवन कबड़वाल, गोपाल भट्ट तिलकधारी, चंद्रशेखर पांडे, महिला नेत्री तारा पांडे, सरदार हरबंस सिंह, आशीष भाटिया, संजय अरोड़ा, रवि कटियार, निशा जोशी, सचिन अग्रवाल, नेहा आर्य, राजकुमार सेतिया, दीवान सिंह बिष्ट, उमेश तिवारी, गामा गुज्जर, रामवीर सिंह राठौर, धन सिंह बिष्ट, बॉबी सम्बल, समेत बड़ी संख्या में संजीव शर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक और फॉलो करें