03 बार के भाजपा विधायक चौधरी ब्रह्म सिंह तंवर हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

03 बार के भाजपा विधायक चौधरी ब्रह्म सिंह तंवर हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता ब्रह्म सिंह तंवर कमल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। तीन बार के विधायक और तीन बार ही पार्षद रह चुके ब्रह्म सिंह तंवर दक्षिणी दिल्ली देहात के बड़े नेता माने जाते हैं। उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने से निश्चित तौर पर अरविंद केजरीवाल की पार्टी को बड़ा फायदा होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन सिन्दूर के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर : पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ब्रह्म सिंह तंवर के साथ दक्षिण दिल्ली और देहात के और भी कई नेता भाजपा छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा इससे आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस एवं सशस्त्र सुरक्षा बल के जवानों ने लालकुआं में किया फ्लेग मार्च

उन्होंने कहा कि श्री तंवर और उनके सहयोगी और साथी आम आदमी पार्टी के पंजाब और दिल्ली के प्रदर्शन और विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। बता दें कि ब्रह्म सिंह तंवर दिल्ली की छतरपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं और तीन बार विधायक चुने गए हैं।