बड़ी खबर : यहां व्यापार मंडल चुनाव को लेकर वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक आमने-सामने

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

बड़ी खबर : यहां व्यापार मंडल चुनाव को लेकर वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक आमने-सामने

किच्छा। जनपद उधमसिंह नगर के किच्छा में व्यापार मण्डल के चुनाव स्थगित होने के बाद यहां स्थिति तनावपूर्ण बनती जा रही है।

सोमवार शाम प्रशासन द्वारा व्यापार मण्डल चुनाव स्थगित करने के बाद मंगलवार को किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ व्यापार मंडल के चुनाव कराए जाने और उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर अपने समर्थकों के साथ किच्छा उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये। जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ऊधमसिंह नगर और उपजिलाधिकारी किच्छा के द्वारा मौके पर पहुंचकर विधायक बेहड़ से धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की गई। परन्तु विधायक बेहड़ अपनी मांग पर अड़े रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खुलेगा हाईटेक इंस्टीट्यूट, कैंसर के मरीजों को अब राजधानी दिल्ली या अन्य महानगरों की दौड़ से मिलेगी राहत

इधर व्यापार मंडल चुनाव स्थगित किए जाने को सही ठहराते हुए व्यापारियों का दूसरा पक्ष प्रशासन के साथ खड़ा हो गया है। मंगलवार देर शाम भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, व्यापार मण्डल किच्छा के निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार बजाज, महामंत्री विजय अरोड़ा सैंकड़ों व्यापारियों के साथ तहसील परिसर पहुंच गए और प्रशासन के पक्ष में धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला प्रशासन ने आपदा के दौरान प्रभावी राहत और बचाव कार्य हेतु काठगोदाम, रामनगर, चोरगलिया और लालकुआं क्षेत्रों में किया मॉक ड्रिल का आयोजन

किच्छा व्यापार मंडल चुनाव स्थगित किए जाने के बाद जहां व्यापारियों का एक पक्ष किच्छा के वर्तमान कांग्रेसी विधायक तिलक राज बेहड़ नेतृत्व में व्यापार मंडल के चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठा हुआ है। वहीं पूर्व भाजपा विधायक राजेश शुक्ला की अगुवाई में व्यापारियों का दूसरा पक्ष व्यापार मंडल चुनाव स्थगित किए जाने के प्रशासन के फैसले को सही ठहराते हुए उसके पक्ष में धरने पर बैठ गया है। जिसके बाद यह मामला तनावपूर्ण बनता दिखाई दे रहा है।