बड़ी खबर : कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने कहा किसी की नहीं अपनी सरकार चुनें, सत्ता में आते ही रद्द करेंगे अग्निवीर योजना

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

बड़ी खबर : कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने कहा किसी की नहीं अपनी सरकार चुनें, सत्ता में आते ही रद्द करेंगे अग्निवीर योजना

रामनगर। लोकसभा चुनाव प्रचार को आई प्रियंका गांधी ने लोगों से कहा कि इस बार वह किसी की सरकार न चुनकर अपनी सरकार चुनें, जो आपके लिए काम करें और जिस पर आप गर्व कर सकें कि यह उनकी अपनी सरकार है जिसे आपने चुना है। उन्होंने भाजपा की राष्ट्रभक्ति और धार्मिक आस्था चुनावी स्टंट बताते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ड्रामेबाज पार्टी है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कांग्रेस के सत्ता में आते ही अग्निवीर योजना रद्द की जायेगी। अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री और उनकी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने संबोधन में उत्तराखंड और हिमाचल को देवभूमि कहते हैं लेकिन उनका यह संबोधन सिर्फ दिखावा है। अभी हिमाचल में जब मानसूनी आपदा का कहर टूटा तो वहां भाजपा का कोई नेता नहीं दिखाई दिया और न ही केंद्र सरकार द्वारा एक रूपये की हिमाचल के लोगों की मदद की गई।उन्होंने कहा कि उनका धर्म और आस्था और राष्ट्र प्रेम सब कुछ केवल दिखावा है। उन्होंने कहा कि जिसने देश के लिए कुछ त्याग न किया हो उसका राष्ट्र प्रेम क्या हो सकता है। मैं और मेरे परिवार ने देश के लिए कुर्बानियां दी है। मैं जानती हूं राष्ट्रप्रेम क्या होता है। मैंने अपने पिता के शरीर के टुकड़े अपनी मां के सामने रखे देखें। वह आज मेरे को गालियां देते हैं मैं शहीदों का मतलब जानती हूं और शहीदों के परिवारों का दर्द समझती हूं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अवैध मदरसों को लेकर सरकार सख्त, अब तक 110 मदरसों को किया गया सील

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता इधर-उधर की बातें करते हैं। मैं कहती हूं मुद्दों पर चुनाव लड़ो। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, भर्ती घोटाले और अग्निवीर योजनाओं के सवाल उठाते हुए कहा कि आप इन पर बात क्यों नहीं करते हैं? क्योंकि आप जानते हैं कि दस सालों से आपकी सरकार है और इसके लिए आप जिम्मेवार है। उन्होंने पूछा कि आप अंकिता भंडारी की बात इसलिए नहीं करेंगे क्योंकि उसके गुनहगारों को संरक्षण देने वाले आप हैं। उन्होंने कहा कि विकास आपको भाषणों और टीवी पर दिखाये गए। मैं आपसे पूछती हूं कि बताओ आपके जीवन में क्या कुछ बदला है? सच यही है जो आपका जीवन संघर्ष है। वह सच नहीं है जो टीवी पर दिखाया जाता है। क्योंकि मीडिया को भी उन्होंने खरीद रखा है। उन्होंने कहा कि आप की जागरूकता का भी अपहरण हो चुका है, इसलिए जाग जाओ और सच को समझो।प्रियंका गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत ही यही से की कि बताओ क्या सुनोगे चुनावी भाषण या फिर सच्चाई। प्रियंका ने किसानों के मुद्दे से लेकर महिलाओं के आरक्षण और खिलाड़ियों के उत्पीड़न तक कोई मुद्दा नहीं छोड़ा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के न्याय पत्र के वायदे भी जनता के सामने रखें। मंच का संचालन पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने किया। इस जनसभा को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा, गणेश गोदियाल और प्रकाश जोशी ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें 👉  केस से नाम हटाने के मांगे थे 50 लाख, रिश्वत लेते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर