बड़ी खबर : लालकुआं के लोटनी सहित भारतीय जनता पार्टी के 06 बागी 06 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

बड़ी खबर : लालकुआं के लोटनी सहित भारतीय जनता पार्टी के 06 बागी 06 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित

लालकुआं। लालकुआं में भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर निर्दलीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे सुरेन्द्र सिंह लोटनी सहित भारतीय जनता पार्टी नैनीताल जिले के 06 बागी कार्यकर्ताओं को भाजपा ने 06 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने 02 लाख रुपये की अफीम के साथ 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

भारतीय जनता पार्टी नैनीताल के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अनुमति एवं जिला प्रभारी कैलाश शर्मा से विचार विमर्श के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पार्टी कार्यकर्ताओं नगर निगम हल्द्वानी के भुवन पाण्डे, मनोज कुमार आर्या,नगर पंचायत लालकुआं के सुरेन्द्र लोटनी, नगर पालिका कालाढूंगी के पुष्कर कत्यूरा, श्रीमती रेखा कत्यूरा और नगर पालिका रामनगर के नरेन्द्र शर्मा को 06 वर्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया है, साथ ही इनकी प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है।