उत्तराखंड विधानसभा भर्ती मामले में बड़ा फैसला, बैकडोर से की गई 228 नियुक्तियां रद्द

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड विधानसभा भर्ती मामले में बड़ा फैसला, बैकडोर से की गई 228 नियुक्तियां रद्द

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय में की नियुक्तियों में अनिमितता के मामले में विधानसभा अध्‍यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बड़ा फैसला लिया है। विधानसभा सचिवायल में विवादों से घिरी 228 नियुक्तियां रद कर दी गई हैं। विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को निलंबित कर दिया है। विधानसभा सचिवालय में नियुक्तियों का मामला उजागर होने के बाद कार्मिक विभाग के रिटायर्ड अधिकारियों की समिति को जांच सौंपी गई थी। विधानसभा अध्‍यक्ष के अनुसार वर्ष 2012 से अब तक ये नियुक्तियां की गई थी। इससे पूर्व की गई नियुक्तियों पर विधिक राय ली जा रही है। उत्तराखंड विधानसभा भर्ती प्रकरण के संबंध में जांच रिपोर्ट कोटिया जांच समिति द्वारा गुरुवार को देर रात विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को सौंप दी थीं। जिसके बाद शुक्रवार को ऋतु खंडूड़ी ने मीडिया से वार्ता की।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शुक्रवार को समिति की जांच रिपोर्ट की जानकारी दी। उन्‍होंने 480 में से 228 नियुक्तियां रद कर दी हैं। उन्‍होंने सचिव मुकेश सिंंघल को भी निलंबित कर दिया है। 228 नियुक्तियों में पूर्व विस अध्‍यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के कार्यकाल की 150 और प्रेमचंद अग्रवाल के कार्यकाल की 78 नियुक्तियां शामिल हैं। उन्‍होंने कहा कि तत्‍कालीन विधानसभा अध्‍यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की भूमिका की जांच की जाएगी। वहीं 2012 से पहले हुई नियुक्ति पर विधिक जांच होगी। उन्‍होंने बताया कि समिति ने काबिले तारीफ कार्य किया। समिति ने नियुक्तियां रद करने का प्रस्‍ताव सौंपा है। समिति द्वारा नियमों के खिलाफ हुई नियुक्तियों को रद करने की सिफरिश गई है। वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने तीन सितंबर को भर्ती प्रकरण की जांच के लिए समिति का गठन किया था। इस समिति में सेवानिवृत्त आइएएस डीके कोटिया की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की गई थी। समिति ने जांच के दायरे में अंतरिम विधानसभा से लेकर चौथी विधानसभा तक हुई सभी नियुक्तियों को लिया था। वर्ष 2011 में विधानसभा में नियुक्तियों के लिए उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय सेवा नियमावली अस्तित्व में आई, जो वर्ष 2012 से लागू हुई। इस दौरान कांग्रेस के शासनकाल में 150 और भाजपा के शासनकाल में 72 नियुक्तियां की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खुलेगा हाईटेक इंस्टीट्यूट, कैंसर के मरीजों को अब राजधानी दिल्ली या अन्य महानगरों की दौड़ से मिलेगी राहत

बताते चलें कि विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश पंत 98, यशपाल आर्य 105, हरबंश कपूर 55, गोविंद सिंह कुंजवाल 150 तथा प्रेमचंद अग्रवाल के कार्यकाल में 72 नियुक्ति की गई। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि गुरुवार देर रात देहरादून उनके शासकीय आवास पर पहुंचने पर जांच समिति द्वारा उन्हें रिपोर्ट सौंपी गई। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि जांच रिपोर्ट सौंपते हुए जांच समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया, एसएस रावत व अवनेंद्र सिंह नयाल मौजूद थे।